Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और जामा मस्जिद मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई

कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन ठाकुर के निर्देश पर उनके समर्थकों द्वारा श्रीकृष्ण के विग्रहों के जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे होने का दावा करते हुए न्यायालय में वाद दायर किया गया था। मामले में अगली सुनवाई अब 11 दिसंबर को होगी। वरिष्ठ अधिवक्ता बाल किशन शर्मा के बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट की ओर से न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इसमें इंतजामिया कमेटी शाही जामा मस्जिद, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड व अन्य को प्रतिवादी बनाया है। जामा मस्जिद की सीढ़ियों में श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने और उनकी निकासी को दावा किया गया है।

उक्त मामले प्रतिवादीगण की ओर से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर एतराज जताया गया कि इस न्यायालय को उक्त मुकदमा सुनने का अधिकार नहीं है। वहीं, वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला की ओर से जामा मस्जिद के भौतिक निरीक्षण के लिए अमीन नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला ने बताया, दोनो ही प्रार्थना पत्रों पर 11 दिसंबर को लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी।