Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

कुवैत में पीएम मोदी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को कुवैत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत से पहले कुवैत शहर के बायन पैलेस में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर शनिवार को कुवैत पहुंचे। वे कुवैत के प्रधानमंत्री अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं।

उनकी ये यात्रा 43 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की खाड़ी देश की पहली यात्रा है। कुवैत की यात्रा करने वाली आखिरी भारतीय प्रधानमंत्री 1981 में इंदिरा गांधी थीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिय प्लेफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के लिए कुवैत के बायन पैलेस पहुंचे। कुवैत के प्रधानमंत्री महामहिम शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अमीर, क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-सबा और कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।