Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

22 साल पहले 5 महीने की प्रेग्नेंट बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप

बिलकिस बानो की दोषियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया. जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुयन की बेंच ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने दोषियों की रिहाई के खिलाफ फैसला सुनाया है. इस का मतलब है कि 11 दोषियों को फिर से जेल जाना होगा. यह फैसला गुजरात सरकार के लिए बड़ा झटका है. गुजरात सरकार ने ही सजा में छूट दी थी.

बिलकिस बानो केस में जिन 11 दोषियों को रिहा किया गया था, वे थे – जसवंत भाई नई, गोविंद भाई नई, राजूभाई सोनी, बाकाभाई वोहानिया, राधेश्याम शाह, शैलेश भट्ट, प्रदीप मोधिंया, बिपिन चंद्र जोशी, कैसरभाई वोहानिया, रमेश चंदना और मितेश भट्ट. इन सभी दोषियों को आज के ऊपरी अदालत के फैसले के बाद फिर से जेल जाना होगा.