Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मणिपुर के दो जिलों से गिरफ्तार किए गए KCP के चार आतंकवादी

रक्षा बलों ने मणिपुर के दो जिलों से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के विभिन्न गुटों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) के एक सदस्य को थौबल जिले के टेकचाम इलाके से जबरन वसूली, कार्यकर्ताओं की भर्ती और हथियारों एवं गोला-बारूद को लाने-ले जाने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित संगठन केसीपी (तैबांगनगांबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग इलाके में एक व्यक्ति के घर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

घर के मालिक को भी उग्रवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाद में, जिले के नाचौ पंथोंग से संगठन के एक और कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से गोला-बारूद एवं एक पिस्तौल बरामद की गई। सुरक्षा बल मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं। मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।