Jammu and Kashmir: पूर्व आतंकवादी बशीर अहमद नज़र की पत्नी और पाकिस्तानी नागरिक ज़ाहिदा बेगम ने सरकार से कश्मीर में रहने देने की गुहार लगाई है। ज़ाहिदा 2010 में उमर अब्दुल्ला की पुनर्वास नीति के तहत वापस लौटी थी, जिसका उद्देश्य उन कश्मीरियों को फिर से मुख्य धारा में शामिल करना था जो हथियार प्रशिक्षण के लिए सीमा पार कर गए थे। हालांकि बाद में शांति का विकल्प चुना। अब 15 साल से बांदीपोरा में रह रही ज़ाहिदा ने एक घर बनाया है, बच्चों की परवरिश की है और उसके पास आधार, राशन और निवास कार्ड हैं।
उन्होंने कहा, "मैं वापस नहीं जाना चाहती। मेरे बच्चे मरियम, आमना और फैजान यहां हैं। उन्होंने हमें फैजान को यहां छोड़कर (पाकिस्तान) चले जाने के लिए कहा है। मेरे बच्चे यहां पढ़ रहे हैं, हमारी ज़िंदगी बर्बाद हो जाएगी। कृपया मुझे छोड़ दें, मैं यहां रहना चाहती हूं।" जाने की बात पर जाहिदा रोने लगती है। हाल ही में पहलगाम हमले के बाद, सरकार ने पाकिस्तानी लोगों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।