Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अभिनेता रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणबीर को ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से समन भेजा गया है। अपनी शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने वाले रणबीर कपूर हर किसी के चहेते माने जाते हैं। लेकिन जैसी ही ये खबर सामने आई कि ऑनलाइन गेमिंग एप के चक्कर में अभिनेता का नाम फंस रहा है तो सनसनी मच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से एक्टर रणबीर कपूर को समन भेजा गया है।

महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप में रणबीर का नाम मुसीबत में आ गया है। इस मामले को लेकर ईडी ने आने वाले 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इतना ही नहीं रणबीर कपूर के अलावा ईडी के निशाने पर करीब 15-20 बॉलीवुड सेलेब्स और हैं। जिनको लेकर हो सकता है आने वाले समय में ईडी उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस मामले को लेकर अन्य किन-किन कलाकारों के नाम सामने आते हैं