Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ED ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों में 15 ठिकानों पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीबीआई की एफआईआर के आधार पर देशभर में बड़ी कार्रवाई चल रही है. ईडी ने 10 राज्‍यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, यूपी और दिल्ली में छापेमारी की है. दिल्‍ली में कुल 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. सीबीआई की एफआईआर में आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेजों की जांच से जुड़ी सीक्रेट जानकारी लीक करने के बदले रिश्वत दी गई थी. इस जानकारी का इस्तेमाल कर कुछ मेडिकल कॉलेजों ने पैरामीटर में हेरफेर कर मान्यता और कोर्सों की मंज़ूरी लेने में किया. छापेमारी जिन जगहों पर हुई, उनमें 7 मेडिकल कॉलेजों के परिसर और एफआईआर में नामित कई व्यक्तियों के ठिकाने शामिल हैं.