Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

दहेज में नहीं दिया BMW-जमीन और गोल्ड, प्रेमी ने तोड़ी शादी

एक बीएमडब्ल्यू कार एक लड़की की मौत की वजह बन गई. ये मामला है केरल के तिरुवनंतपुरम का जहां प्रेमी के शादी से इनकार करने पर एक 26 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली. प्रेमी ने शादी करने से इसलिए मना किया था क्यों की लड़की का परिवार दहेज की मांगों को पूरा नहीं कर पा रहे थे.

मृतक लड़की का नाम शहाना है जो पेशे से एक डॉक्टर थी, और तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रही थी. जानकारी के मुताबिक शहाना अपने साथी डॉ. . ईए रुवैस के साथ रिलेशनशिप में थी और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. लेकिन शहाना की किस्मत में शायद ये खुशी नहीं थी.

शाहना के परिवार के मुताबिक डॉ. रुवैस के परिवार ने दहेज में 150 तोले सोने के गहने , 15 एकड़ जमीन और एक बीएमडब्ल्यू कार की मांग की थी. लेकिन परिवार इस मांग को पूरी नहीं कर सकता था. लड़के के परिवार ने डिमांड पूरी न होने पर शादी कैंसिल कर दी, वहीं रुवैस ने भी शाहना से रिश्ता तोड़ लिया. जिसके बाद शाहना टूट गई.