Breaking News

घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |   नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कटौती, LPG सिलेंडर में भी 100 रुपये सस्ता     |   चीन का कड़ा संदेश, शी जिनपिंग बोले- राष्ट्रीय संप्रभुता से कोई समझौता नहीं     |   नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की     |   बिहार STF ने अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का किया भंडाफोड़, करोड़ों की नशीली दवाएं जब्त, 6 अरेस्ट     |  

Himachal: शुष्क मौसम की वजह से चाय की फसल प्रभावित, नई पत्तियां न उगने से उत्पादक परेशान

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चाय की खेती करने वाले इन दिनों काफी परेशान हैं। बीते 15-20 दिनों से बारिश न होने की वजह से उनकी फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि शुष्क मौसम के कारण चाय की पत्तियां उगना बंद हो गई हैं क्योंकि उन्हें नमी की जरूरत होती है। अगर ऐसा ही मौसम बना रहता है तो इस साल गुणवत्ता वाले उत्पादन में कमी की आशंका है।

बारिश की कमी से चाय की पत्तियों की पहली तुड़ाई के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है, जो इस कारोबार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अप्रैल में काटी जाने वाली चाय अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जानी जाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी काफी मांग होती है। धर्मशाला में चाय उत्पादक मौसम में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं ताकि चाय की फसल अच्छी हो सके।