Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

जम्मू में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट किया जारी

जम्मू में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या ढाई हजार के पार पहुंच गई है। डेंगू के मामले और बढ़ने की आशंका की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। विभाग के कर्मचारी लोगों से निवारक उपाय करने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने की अपील कर रहे हैं। डेंगू के बढ़ते खतरे की वजह से जनता भी सतर्क है। लोग एक दूसरे से सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की बात कह रहे हैं। इस क्षेत्र में डेंगू का कहर आमतौर पर जून में शुरू होता है और अक्टूबर के आसपास चरम पर होता है। दिसंबर तक ये पूरी तरह से खत्म हो पाता है। हर साल डेंगू की बीमारी लोगों के लिए चिंता का सबब बनती है, लेकिन हालात हैं कि सुधरते ही नहीं।