Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

दशहरे से पहले दिल्ली की बारिश ने रावण के पुतलों को पहुंचा नुकसान, कारीगरों ने सरकार से मांगी मदद

दिल्ली में मंगलवार को लगातार बारिश और तेज हवाओं ने दशहरे पर रावण के पुतलों को दहन से पहले ही नुकसान पहुंचाया और गिरा दिया। शहर में रावण के पुतले बनाने और बेचने के सबसे बड़े बाजार तितारपुर में कारीगरों की साल भर की मेहनत पर कुछ ही घंटों में पानी फिर गया। हर तरफ फटे, भीगे और टूटे हुए पुतले पड़े दिख रहे हैं। दशहरे से ठीक पहले नुकसान झेल रहे कारीगर अब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कारीगरों का कहना है कि वो ब्याज पर कर्ज लेकर पुतले बनाते हैं। ऐसे में उनकी मुश्किलें अब बढ़ चुकी हैं। कारीगरों की बेबसी साफ नजर आ रही है क्योंकि दशहरे से ठीक पहले हुए नुकसान की भरपाई की उम्मीद उन्हें नहीं दिखती।