दक्षिणी जिला पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 51 किलो गांजा बरामद किया है। गिरोह का सरगना बिहार से कूरियर के जरिए गांजा भेजता था और फिर यहां दिल्ली एनसीआर में उसकी आपूर्ति की जाती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि रोशन (22), धीरेन्द्र सिंह (20), रवि कुमार (19) और दीना नाथ (22) के पास से 51 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया गया, जिन्हें अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार झा ने बताया कि आठ सितंबर को एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड को सूचना मिली थी कि साकेत इलाके में दो तस्कर गांजा लेकर आने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खिड़की एक्सटेंशन के पास शाम करीब 4.30 बजे एक आटो को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट के पीछे से 25.896 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ऑटो में सवार रवि रोशन और धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि नशा तस्करी का यह पूरा गिरोह बिहार से चंदन नामक व्यक्ति चलाता है। वह गांजे की खेप को कूरियर के जरिए दिल्ली भिजवाता है, जिसे गिरोह के सदस्य यहां से उसे दिल्ली-एनसीआर में उसकी आपूर्ति करते हैं,जिनमें रवि कुमार भी शामिल था।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 12 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि डीटीडीसी कूरियर सर्विस से गांजे का पार्सल आने वाला है। टीम ने मोती नगर के पास घेराबंदी की और वहां पहुंचे दीना नाथ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 25.796 किलो गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल बरामदगी 51.692 किलो गांजा तक पहुंची। पुलिस पकड़े गए आरोपितों के नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने मारिजुआना सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़ किया, 51 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार
You may also like
पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में, गुजरात के कुछ हिस्सों में 19 मई के बाद राहत के आसार.
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.