Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

फाइटर की रिलीज से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म फाइटर को लेकर लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं. फाटइर से दीपिका का लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है. जिसमें वह बेहद शानदार नजर आ रही हैं. फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है. जिसके सामने आने के बाद ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की कैमिस्ट्री के भी काफी चर्चे हो रहे हैं. इसी बीच फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि दीपिका गुरुवार शाम को भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी बहन अनीशा के साथ तिरुमाला पहुंचीं. दीपिका ने काले रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था और अपने बालों का मैसी बन बनाया हुआ था. इस मंदिर को भगवान विष्णु के स्वरूप वेंकटेश्वर को समर्पित किया गया है. दीपिका अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ करने यहां पहुंची थीं.