Breaking News

शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का खुलासा कर जब्त की 6 करोड़ की हेरोइन, एक गिरफ्तार     |   योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अफसरों के तबादले, 4 मंडलों को मिले नए कमिश्नर     |   मोदी सरकार का दावा- 2019 से अब तक 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए     |   मद्रास हाईकोर्ट में AG बोले- उदयनिधि स्टालिन को रिमांड पर नहीं लिया जाएगा     |   STF की बड़ी कार्रवाई, जॉर्जिया से लाकर गैंगस्टर गौरव गाड़ौली को किया गिरफ्तार     |  

असम के नागांव में CRPF जवान ने साथियों पर की फायरिंग, 3 की मौत, आरोपी ने खुद को भी गोली मारी

असम के नागांव जिले में मंगलवार सुबह CRPF कैंप में एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में तीन CRPF जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है। फायरिंग के बाद आरोपी जवान ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन CRPF कैंप परिसर में हुई। मृतकों की पहचान SI/GD रामनवल सिंह यादव और HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल के रूप में हुई है। फायरिंग करने वाले जवान की भी मौत हो गई है। वहीं, घायल जवान की पहचान ASI/माने गोविंद श्रीपुल के रूप में हुई है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाले जवान की पहचान Assistant Sub-Inspector (ASI/GD) बलानी प्रेमाबरम के रूप में हुई है। गोलीबारी में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर किया गया। नागांव जिले के ASP (क्राइम) अबोतानी डोले ने बताया कि पुलिस को 34वीं बटालियन CRPF के कटिमारी कैंप में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया, "हमें सूचना मिली कि 34वीं बटालियन CRPF में फायरिंग की घटना हुई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। एक ASI बलानी प्रेमाबरम ने फायरिंग की। इस घटना में चार लोग हताहत हुए हैं। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में मौत हुई। एक घायल जवान को गुवाहाटी ले जाया गया है।" फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और CRPF की ओर से मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य विवरणों का इंतजार है।