Breaking News

झारखंड: JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज किया केस     |   फिल्ममेकर शकील नूरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने लगाए रेप और ब्लैकमेल के आरोप     |   रेणुकास्वामी हत्याकांड: एक्टर दर्शन के लिए आज अहम दिन, प्रोडोष की अप्रूवर बनने की याचिका पर सुनवाई     |   राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे केसी वेणुगोपाल, स्वतंत्र जांच की मांग     |   झारखंड: आज रांची में विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, इलाके में धारा 163 लागू     |  

तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर CM योगी, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। दौरे के दौरान सोमवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम योगी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और आम लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने को कहा।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गौशाला में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने गायों को गुड़ और चारा खिलाकर गौसेवा की। सीएम योगी ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पशुओं की देखभाल से जुड़ी जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा किए जाने की भी संभावना है। स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान और अधिकारियों को दिए गए निर्देशों को दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।