Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

CM धामी ने अजीत पवार के निधन पर जताया शोक, कैबिनेट ने रखा दो मिनट का मौन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमान दुर्घटना में हुए अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत अजीत पवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। सीएम धामी ने ईश्वर से पुण्यात्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असह्य दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में भी विमान हादसे के मृतकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।