Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

Bihar Election 2025: नामांकन के तुरंत बाद RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह गिरफ्तार

बिहार की सासाराम विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद आरजेडी उम्मीदवार सतेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया गया। साह को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया क्योंकि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) लंबित था। उनके समर्थकों को इस घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं थी।

रोहतास जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "जैसे ही साह सासाराम सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए संबंधित अंचल अधिकारी के कार्यालय पहुंचे, झारखंड पुलिस के अधिकारी उनके खिलाफ लंबित गैर-जमानती वारंट की तामील करने वहां पहुंच गए। उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी गई... लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।" झारखंड पुलिस ने बताया कि वह 2004 में गढ़वा ज़िले के चिरौंजिया मोड़ पर हुई एक बैंक डकैती के मामले में आरोपी था।

झारखंड के गढ़वा स्थित सदर थाने के प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया, "उस मामले में सतेंद्र साह के खिलाफ 2018 में एक स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से जुड़े 20 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं।" 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गिरफ्तार किए जाने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले, भोरे और दरौली सीटों से भाकपा (माले) लिबरेशन के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान और सत्यदेव राम को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सीपीआई (माले) लिबरेशन ने एक बयान जारी कर गिरफ्तारियों की निंदा की है।