Breaking News

तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता     |   अवैध इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन, चार मंजिल से ज्यादा निर्माण होंगे सील     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज में ‘एक्सक्लूजन जोन’ बनाने की तैयारी     |   बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत     |   सत्य निकेतन हादसे में मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा, 11 लोगों का रेस्क्यू     |  

बिग बॉस का गेम इस बार नहीं होगा सबके लिए सेम, जानें सलमान खान के शो में क्या कुछ होगा नया?

यूं तो बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स टीवी पर शोज होस्ट किया करते हैं. लेकिन जितना पॉपुलर सलमान खान का बिग बॉस है और उसके लिए लोगों के बीच क्रेज है, शायद ही किसी दूसरे एक्टर के शो के लिए हो. बिग बॉस को छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो कहा जाता है. अब सलमान अपने इस शो के साथ एक बार फिर से वापस आ रहे हैं. बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप इस सीजन को कब से और कहां देख सकते हैं. वहीं ये भी जानते हैं कि इस बार इसमें क्या कुछ नया होने वाला है.