Breaking News

G20 को बाजारों को राजनीति से मुक्त करने की दिशा में काम करना चाहिए: जयशंकर     |   आंध्र प्रदेश नगर निकाय चुनाव, कडप्पा में आज होगा मतदान     |   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज     |   जापान में भूकंप के तेज झटके; दर्ज की गई 6.0 की तीव्रता     |   दिल्ली में INDIA गठबंधन रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |  

Azam Khan: थोड़ी देर में सीतापुर जेल से रिहा होंगे आजम खान

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आज यानी मंगलवार को जेल से रिहा होंगे. रिहाई परवाना में पेपरों की कमी के चलते कुछ देर के लिए रिहाई टाल दी गई है. कोर्ट खुलते ही रिहाई के पेपर फिर से मेल किए जाएंगे. 11 बजे के बाद आजम खान की रिहाई हो सकती है. उनकी रिहाई को लेकर जेल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. आजम खान पिछले 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं. हाल ही में क्वालिटी बार पर कब्जे के केस में आजम को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली थी.

सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. क्वालिटी बार पर कब्जे के केस में उन्हें जमानत मिली है. इस मामले में 21 नवंबर 2019 को एफआईआर दर्ज हुई थी. हाईकोर्ट ने 21 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था. रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने 17 मई 2025 को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया था.

क्वालिटी बार पर कब्जे के केस (2014) में आजम के परिवार के खिलाफ 2019 में एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस ने उनकी पत्नी और बेटे को आरोपी बनाया. उस समय एफआईआर में आजम का नाम नहीं था. उनका नाम बाद में जोड़ा गया. जब पांच साल बाद यानी 2024 में इस मामले की जांच शुरू, तब उनका (आजम) नाम जोड़ा गया और उन्हें आरोपी बनाया गया. इसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया.

वो सीतापुर जेल में बंद थे. जमानत के लिए उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की. इसमें ये तर्क दिया गया कि उन्हें पांच साल बाद आरोपी बनाया गया. एफआईआर में पांच साल की देरी क्यों हुई? अभियोजन पक्ष के पास इसका कोई जवाब नहीं था. इसके बाद कोर्ट ने उनकी जमानत को मंजूरी दे दी. इसके बाद कल उनकी जेल से रिहाई होगी. आजम खान पर जमीन हड़पने, धोखाधड़ी, धमकी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. उनके और उनके परिवार के खिलाफ करीब 200 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अकेले आजम खान पर 100 से ज्यादा मुकदमे हैं. ये मामले ज्यादातर 2017 के बाद सपा सरकार के जाने के बाद दर्ज किए गए हैं. हालांकि, हाल के दिनों में उन्हें कई मामलों में राहत मिली है.