Breaking News

'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |   गाजा में फिर बढ़ा तनाव, इजरायल ने शुरू किया ग्राउंड ऑपरेशन     |   होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराए 3 तेल टैंकर, लगी आग: ईरान     |   एंथ्रोपिक ने IPO के लिए प्रति शेयर 83 डॉलर कीमत तय की     |  

सलमान खान का नाम लेकर बुरे फंसे अनुराग डोभाल

छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में इस साल मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘यूके राइडर 07’ यानी अनुराग डोभाल का नाम भी शामिल है. शो में शुरुआत से ही अनुराग बिग बॉस से खफा नजर आ रहे हैं. सबसे पहले ‘वीकेंड का वार’ पर उन्होंने मेकर्स पर टीवी एक्टर्स को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया था. उनके इस आरोप के बाद सलमान खान और बिग बॉस ने उन्हें ये ‘रियलिटी चेक’ कराया था. सलमान ने उन्हें ये दिखाया कि किस तरह वो खुद बिग बॉस के घर में बिलकुल भी एक्टिव नहीं हैं.