Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

अल्लू अर्जुन के पुष्पा 2 की पहली झलक की दीवानी हो गईं आलिया भट्ट

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने 8 अप्रैल को अपने जन्मदिन पर फैंस को पुष्पा 2 के टीज़र के तौर पर बड़ा तोहफा दिया. टीजर आने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब हलचल थी. 11 बजकर 7 मिनट पर जैसे ही फिल्म का टीज़र आया, लोग टूट पड़े. कुछ ही घंटे में टीज़र पर लाखों व्यूज़ थे. पुष्पा 2 के टीज़र का सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी इंतज़ार था. टीज़र जैसे ही आया आलिया भट्ट ने भी उसे देखा और रिएक्शन दिया.