Breaking News

भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |   FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ मेजर सिंह     |  

गुजरात: जूनागढ़ में मिनी कुंभ के रूप में भवनाथ महादेव मेले का 11 फरवरी से होगा शुभारंभ

जूनागढ़ के भवनाथ में महाशिवरात्रि का मेला हर-हर महादेव के जयकारों के साथ 11 फरवरी से शुरू हो जाएगा, जिसे इस साल राज्य सरकार ने मिनी कुंभ घोषित किया है। इसको लेकर कलेक्टर ऑफिस में समीक्षा बैठक हुई जिसमे संतों और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही गई।
11 फरवरी की सुबह झंडारोहण के साथ मेले की शुरुआत होगी, जबकि शाम सात बजे भव्य डमरू यात्रा, महाआरती और धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन के मुताबिक, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि महाशिवरात्रि मेला सुचारू और भव्य रूप से संपन्न हो सके।