Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

AAP ने राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा उपचुनाव के लिए आधिकारिक रूप से किया नामित

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा की खाली सीट को भरने के लिए 24 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति तय कर ली है। आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। यह सीट आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई थी। संजय अरोड़ा ने हाल ही में पंजाब विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था। लेकिन लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल अरोड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

राजेंद्र गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस हैं। उन्होंने हाल ही में दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्य आर्थिक नीति एवं नियोजन बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से और काली देवी मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उनके इन इस्तीफों के बाद से ही यह अटकलें तेज हो गई थीं कि पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के पास 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में भारी बहुमत है। गुप्ता को उम्मीदवार बनाने के बाद जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इससे पहले जून में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, उन्होंने खुद इन अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कहा था कि वे राज्यसभा नहीं जा रहे। 23 जून को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि पार्टी राज्यसभा में अरोड़ा की जगह किसे भेजेगी, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे तो कई बार राज्यसभा भेजा जा चुका है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति निर्णय लेगी, लेकिन वे स्वयं ऊपरी सदन में नहीं जाएंगे।