Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

पौड़ी में भालू का जानलेवा हमला, झाड़ियों में युवक को खींच ले गया भालू

पौड़ी के चरण गांव में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां एक भालू ने युवक पर अचानक हमला कर उसे झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू युवक को छोड़कर भाग निकला। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पौड़ी भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को बार-बार सूचित करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए तो वे आंदोलन करेंगे।