Breaking News

AAP विधायक चैतर वसावा को गुजरात HC से 7 दिन की अस्थायी जमानत मिली     |   तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता     |   अवैध इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन, चार मंजिल से ज्यादा निर्माण होंगे सील     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज में ‘एक्सक्लूजन जोन’ बनाने की तैयारी     |   बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत     |  

जम्मू: स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 'हेल्दी बेबी शो' आयोजित किया गया

जम्मू में सोमवार को पोषण अभियान के तहत 'हेल्दी बेबी' शो का आयोजन एकीकृत बाल विकास सेवा निदेशालय ने किया। निदेशालय छह साल तक के बच्चों, किशोरियों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं से संबंधित योजनाओं को लागू करता है।

कार्यक्रम के तहत बच्चों, महिलाओं और किशोर लड़कियों में कुपोषण और एनीमिया को रोकने के बारे में जागरूकता फैलाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने सफाई और पोषण की अहमियत बनाने वाले कई नाटक और गीत पेश किए।

कार्यक्रम में मिलैट्स खाने के फायदों पर भी रोशनी डाली गई। पोषण अभियान का लक्ष्य तकनीक के इस्तेमाल और समुदाय की भागीदारी के जरिये बच्चों में बौनापन, एनीमिया और जन्म के समय उनके कम वजन से निपटने के बारे में जागरूकता फैलाना है। ये कार्यक्रम किशोरियों, गर्भवती महिलाओं की सेहत में सुधार को भी बढा़वा देता है।