Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

‘कानपुर में 40 विमान गिराएगा हमास’, इंडिगो एयरलाइंस को मिली धमकी

इंडिगो एयरलाइंस को एक हॉक्स कॉल मिली है. इसमें कहा गया है कि इजरायल से लड़ रहे हमास के निशाने पर अब उत्तर प्रदेश का कानपुर है. हमास यहां 40 विमानों को पॉश इलाकों में गिराने वाला है. इंडिगो एयरलाइंस के कस्टमर केयर में मिली इस सूचना के हड़कंप मच गया. इसके बाद यूपी पुलिस ने मामले की जांच कराई. पता चला कि यह फोन कॉल एक 15 साल के बच्चे ने किया है. पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो पता चला कि टीवी पर इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध को देखकर उसे इस तरह की शरारत सूझी थी.

उसने पिता के फोन से कस्टमर केयर में फोन लगा दिया. इस बच्चे ने कस्टमर केयर में फोन रिसीव होते ही बिना किसी भूमिका के सीधा कहा कि उसके पास पुख्ता इनपुट है कि इंडिगो एयरलाइन के 40 विमान शहर के पॉश इलाके में गिरा दिए जाएंगे. इस खबर से कस्टमर केयर में हड़कंप मच गया. एयरलाइंस ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई. पता चला कि यह फोन कॉल उत्तर प्रदेश के कानपुर से किया गया है.इसके बाद एयरलाइंस कंपनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को सूचित किया.