Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

Haryana: यमुनानगर में कार की टक्कर से कांवड़ खंडित, गुस्साए कांवड़ियों ने लगाया जाम

हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी मटका चौक पर बुधवार देर रात हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। इससे पहले एक तेज रफ्तार कार ने उनकी एक कावड़ को टक्कर मार दी थी। इससे गुस्साए कांवड़िये सड़क पर उतर आए।

कांवड़ियों का आरोप है कि उसकी कांवड़ें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने मटका चौक रोड पर जाम लगा दिया और हरिद्वार से नई कांवड़ लाने की मांग की। कार की चपेट में आए कांवड़िये ने कहा, "एक सफेद रंग की क्रेटा कार ने मेरी कांवड़ को टक्कर मार दी। उसने मेरी दो कांवड़ें क्षतिग्रस्त कर दीं।" पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया।