Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

हरियाणा: घने कोहरे के कारण हिसार में सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

शनिवार सुबह उकलाना में हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा हो गया. यहां घने कोहरे के चलते ट्रक और कार पलट गई. इसके अलावा एक अन्य कार इन दोनों वाहनों की चपेट में आ गई. इस हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों के ट्रक के नीचे दबने की आशंका है.

चश्मदीदों ने बताया कि घने कोहरे के चलते उकलाना के सुरेवाला चौक पर ये हादसा हुआ. लोगों के मुताबिक कार नरवाना की तरफ से आ रही थी. हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई. दुर्घटनाग्रस्त कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. इसके बाद एक ट्रक भी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके आस पास खड़े लोगों पर गिर गया.

एक अन्य कार भी इस हादसे का शिकार हुई है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है.