Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

हरियाणा में पराली जलाने पर किसानों को जुर्माना देना पड़ेगा

हरियाणा में पराली जलाने की 575 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिसमें कैथल में सबसे ज्यादा 97 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

कृषि डिप्टी डायरेक्टर बाबू लाल ने कहा, "अगर कोई किसान पराली जलाता है, तो सरकार दो सीजन तक उससे फसल नहीं खरीदेगी और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।"

इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा न चलाने को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकारों को फटकार लगाई। इसके साथ ही राज्य के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को पेश होने और स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण में पराली जलाने का बड़ा योगदान है।