ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को पश्चिमी शहर सुबर्णपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान 276 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और जिले के लिए अतिरिक्त 633 करोड़ रुपये की नयी पहलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री माझी ने सुबर्णपुर में आयोजित ‘सुभद्रा शक्ति मेला’ के दौरान इन परियोजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिलाओं ने भाग लिया।
माझी ने 1,848 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 126 करोड़ रुपये के ब्याज-मुक्त ऋण वितरित किए और कहा कि ये वित्तीय सहायता महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को सशक्त बनाएगी, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी और आजीविका के अवसरों को मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ने 173 करोड़ रुपये के खर्च वालीं 24 परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके अलावा 103 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई। सड़कों, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ये परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
CM मोहन चरण माझी ने ओडिशा को दी बड़ी सौगात, 276 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की
You may also like
सीएम योगी शनिवार को मेरठ और हापुड़ के दौरे पर, पूर्व सैनिकों को करेंगे सम्मानित और गंगा मेले की परखेंगे तैयारियां.
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से BJP को फर्क नहीं पड़ेगा, 2027 में फिर बनेगी NDA सरकार: अनिल राजभर.
योगी सरकार की गोवंश संरक्षण के लिए विशेष तैयारी, त्योहारों और सर्दियों में सड़कों पर होगी पेट्रोलिंग.
योगी सरकार की बड़ी पहल: गोरखपुर में खुलेगा वर्ल्डफिश सेंटर का प्रोजेक्ट ऑफिस, मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा.