Breaking News

रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |   मिडिल ईस्ट जंग: पाकिस्तान का सीजफायर प्लान ईरान ने किया खारिज     |   J-K: सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया     |   पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है: पेट्रोलियम मंत्रालय     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज     |  

इंजीनियरिंग कॉलेज में ज़ॉम्बी अटैक! ‘Indian Institute of Zombies’ से Kuku का बड़ा दांव

मुंबई: डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी Kuku ने अब फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री का ऐलान कर दिया है। Kuku FM और Kuku TV जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए मशहूर Kuku अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म Indian Institute of Zombies लेकर आ रही है।

यह फिल्म एक एलीट इंजीनियरिंग कैंपस पर आधारित है, जहां हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। “Indian Institute of Zombies” यानी IIZ में ज़ॉम्बी हाहाकार के बीच कॉलेज लाइफ की मस्ती और हलचल को दिखाया जाएगा।

फिल्म में जेसी लीवर, अनुप्रिया गोयनका, मोहन कपूर, रंजन राज, शिवानी पालीवाल, शांतनु अनाम, रोज़ सरदाना, सचिन कवठेम और तनिष्क चौधरी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कहानी Kuku की इन-हाउस टीम ने डेवलप की है, जबकि स्क्रिप्ट हुसैन दलाल और अब्बास दलाल ने लिखी है। फिल्म का निर्देशन गगनजीत सिंह और आलोक द्विवेदी ने किया है।

Kuku के CEO लाल चंद बिसू ने बताया कि ऑडियो और शॉर्ट फॉर्मेट कंटेंट में सफलता के बाद अब कंपनी थिएटर्स की दुनिया में कदम रख रही है। यह फिल्म यूथ कल्चर, नए जॉनर एक्सपेरिमेंट और मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

खास बात ये है कि फिल्म के डेवलपमेंट और प्रोडक्शन के कुछ हिस्सों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया गया है।

अब देखना होगा कि Kuku का ये नया दांव बॉक्स ऑफिस पर कितना सफल होता है।