Breaking News

रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |   मिडिल ईस्ट जंग: पाकिस्तान का सीजफायर प्लान ईरान ने किया खारिज     |   J-K: सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया     |   पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है: पेट्रोलियम मंत्रालय     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज     |  

दिल के दौरे की पहचान अब और तेज! AI ने ECG पढ़ने में डॉक्टरों को भी पीछे छोड़ा?

सोफिया एंटीपोलिस(फ्रांस): फ्रांस के सोफिया एंटीपोलिस में आयोजित ESC Acute CardioVascular Care 2026 में पेश एक अध्ययन में सामने आया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ECG विश्लेषण पारंपरिक तरीकों से बेहतर तरीके से खतरनाक हार्ट अटैक की पहचान कर सकता है।

बता दे की, European Society of Cardiology के इस शोध के अनुसार, कई मरीजों में ECG पर ST elevation नहीं दिखने के बावजूद गंभीर ब्लॉकेज मौजूद होता है, जिसे पहचानना मुश्किल होता है। इटली के Central Hospital Bolzano के डॉ. फेडेरिको नानी की टीम ने 1,490 मरीजों पर अध्ययन किया, जिसमें AI ने 84% मामलों में सही पहचान की, जबकि पारंपरिक ECG इंटरप्रिटेशन केवल 42% तक ही सटीक रहा। यह तकनीक 99% specificity और 98% negative predictive value के साथ हार्ट अटैक को बेहतर तरीके से पहचानने और खारिज करने में सक्षम रही। 

वही, शोधकर्ताओं का मानना है कि AI-आधारित ECG भविष्य में डॉक्टरों के लिए एक अहम सहायक टूल बन सकता है, जिससे समय पर इलाज देकर अधिक जानें बचाई जा सकती हैं।