Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

बिग बॉस 19 से बाहर हुए ज़ीशान क़ादरी, फैंस हुए हैरान

Big Boss 19: गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक ज़ीशान क़ादरी बिग बॉस 19 से बाहर हो गए हैं। इस हफ्ते वे बॉटम दो में एक्ट्रेस अशनूर कौर के साथ थे। रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने ज़ीशान के एलिमिनेशन की घोषणा की।

ज़ीशान शो में अपने शांत स्वभाव और विवादों से दूर रहने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने घर में अमाल मलिक, बेसिर अली और शहबाज बडे़शा के साथ अच्छी दोस्ती बनाई थी। उन्हें अक्सर इन दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखा गया।

इसके अलावा, ज़ीशान की नीलं गिरी और तान्या मित्तल से भी अच्छी बॉन्डिंग थी। उनके घर से बाहर जाने के बाद नीलं और तान्या दोनों भावुक हो गईं और रो पड़ीं। दिलचस्प बात यह रही कि बाहर जाते समय ज़ीशान ने तान्या से बात नहीं की। वहीं शहबाज बडे़शा भी उनके जाने से काफी दुखी दिखे।