Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

रणबीर कपूर की 'एनिमल' से टक्कर पर विक्की कौशल ने किया रिएक्ट

एनिमल और सैम बहादुर बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में है। मजबूत बैकग्राउंड के साथ इनका दबदबा रिलीज के पहले ही बना हुआ है। एनिमल और सैम बहादुर अपने सब्जेक्ट को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। दोनों के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब एनिमल और सैम बहादुर कुछ दिनों बाद थिएटर्स में दस्तक देने वाली है।

विक्की कौशल इन दिनों सैम बहादुर के लिए जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच एक्सप्रेस अड्डा के साथ बातचीत में उनसे रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के साथ क्लैश को लेकर सवाल किया गया। विक्की ने भी जवाब अक्लमंदी से दिया और किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से बचने की कोशिश की।

मेघना गुलजार ने सैम बहादुर के रिलीज की घोषणा काफी पहले कर दी। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा ने बाद में एनिमल की रिलीज डेट का खुलासा किया। अब दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने जा रही है। विक्की कौशल ने क्लैश पर कहा कि वो और रणबीर एक-दूसरे का मुकाबला नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक ही टीम हिंदी सिनेमा के लिए काम कर रहे हैं।

विक्की कौशल ने कहा, "जब दो ओपनिंग बैट्समैन मैदान पर उतरते हैं, जो एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। तब कोई नहीं कहता कि वो एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं, क्योंकि वो एक ही टीम के लिए खेल रहे होते हैं, तो हम भी हिंदी सिनेमा के लिए खेल रहे हैं।"