Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

विक्की कौशल 'सैम बहादुर' बनने के लिए कस चुके हैं कमर, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

विक्की कौशल हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार में से एक हैं। 'मसान' से लेकर 'उरी' और राजी जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। 'संजू' एक्टर विक्की कौशल ने साल 2021 में पर्दे पर क्रांतिकारी उधम सिंह का किरदार निभाया था। जिसके लिए उनकी मूवी को इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब एक बार फिर से विक्की कौशल एक पावरफुल किरदार के साथ सिनेमाघरों में लौटने वाले हैं। राजी के बाद एक बार फिर से मेघना गुलजार के साथ उनकी परदे पर फिल्म 'सैम बहादुर' में देखने को मिलेगी।

विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म में 1971 में इंडिया और पाकिस्तान की वॉर के समय में इंडियन आर्मी ऑफिसर के चीफ रहे 'सम होर्मूसजी फ्रामजी जमशेदजी मानेकशॉ' उर्फ फील्ड मार्शल 'सैम बहादुर' की कहानी को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे। विक्की कौशल ने सैम बहादुर के लुक में नया पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को बताया कि मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर कल यानी कि 13 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा, जो क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 में इंडिया और पाकिस्तान के मैच के दौरान स्टेडियम में दिखाया जाएगा।