Breaking News

मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक खत्म, विपक्ष से सरकार ने कहा- कंट्रोल में हैं हालात     |   चांदी 11,250 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 4,900 रुपये उछला     |   नोएडा: सेक्टर 16 मेट्रो ट्रैक पर कूदी युवती, हुई गंभीर रूप से घायल     |   इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर बड़ा हमला किया     |   रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ अब 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश     |  

उर्वशी रौतेला के बयान से मचा बवाल, साधु-संतों ने की कार्रवाई की मांग

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर उनके बयानों को लेकर ट्रोल भी किया गया है। अब एक बार फिर वह विवादों में फंस गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे लोग नाराज हो गए हैं और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बद्रीनाथ में उनका अपना मंदिर है।

उनके इस बयान से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। साधु-संतों के साथ-साथ आम लोग भी उनके इस बयान से नाराज हैं। बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व धर्म अधिकारी भुवन उनियाल ने कहा, 'हम इस बात का कड़ा विरोध करते हैं। यह बिल्कुल गलत है और इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। हमारा मानना है कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जब से हमने सुना है कि उर्वशी रौतेला बद्रीनाथ की देवी उर्वशी के मंदिर को अपना बता रही हैं, तब से हम बहुत दुखी हैं और काफी पीड़ा में हैं। हम इसका जोरदार विरोध करते हैं।

बद्रीनाथ के तीर्थ पुरोहित डॉक्टर ब्रजेश सती ने भी उर्वशी रौतेला के बयान पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, उर्वशी रौतेला का बयान बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ महापंचायत उनके इस बयान की कड़ी निंदा करती है और हम सरकार से मांग करते हैं कि उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

डॉ ब्रजेश सती ने आगे कहा कि हम बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर प्रशासन से भी अपील करते हैं कि वे इस मामले में कार्रवाई करें। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए कहा था कि बद्रीनाथ के पास जो उर्वशी मंदिर है, वो उनके लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि साउथ इंडिया में भी उनके नाम का मंदिर बने। लेकिन आपको बता दें कि उत्तराखंड में जो उर्वशी मंदिर है, वह उर्वशी रौतेला का नहीं, बल्कि देवी उर्वशी का मंदिर है।