Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

‘जॉली LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज, एक साथ नजर आएंगे दोनों जॉली

Jolly LLB 3: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमे कॉमेडी के साथ किसानों के दर्द की कहानी देखने को मिल रही है, फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

किसानों के दर्द की कहानी-
3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में किसानों का दर्द दिखाया गया है, कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक आदमी किसानों की जमीन हड़प रहा है, तो दूसरी ओर छोटे किसान हैं, जो अपनी जमीन बचाने के लिए जॉली के पास पहुंचते हैं। पहले जहां किसान अक्षय कुमार के पास पहुंचते हैं, वहीं बाद में गेम पलट जाता है। ट्रेलर देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि जॉली 1 यानी अरशद वारसी जहां किसानों का केस लड़ रहे हैं और किसानों के वकील हैं।

वहीं अक्षय कुमार उस बड़े आदमी यानी गजराज राव के वकील हैं, पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी में कॉमेडी और फन के साथ इमोशनल एंगल और सामाजिक मुद्दे को भी उठाया गया है।

ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट भी झलक देखने को मिली है। ‘जॉली एलएलबी 3’ में गजराज राव एक बार फिर बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहेहैं। वो फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। वहीं हुमा कुरैशी और अमृता राव अपने-अपने पहले के किरदारों में ही दिखेंगी। हुमा जहां अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं, वहीं अमृता राव अरशद वारसी की पत्नी के रोल में हैं

एक साथ नजर आएंगे दोनों जॉली-
‘जॉली एलएलबी 3’ इस कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी जॉली बने थे, जो मेरठ से आता है। जबकि दूसरे पार्ट ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार जॉली के किरदार में नजर आए थे। यह जॉली कानपुर से आता है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में दोनों ही जॉली पहली बार एकसाथ नजर आएंगे।

इस दिन होगी रिलीज-

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अम्रता राव और संजय मिश्रा सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे