Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

सिजलिंग केमिस्ट्री के साथ आग लगाने को तैयार टाइगर और कृति

टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म गणपत- अ हीरो इज बॉर्न आ रहा हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद से दर्शक ट्रेलर की राह देख रहे हैं। इस बीच गणपत के पहले गाने 'हम आए हैं' का टीजर रिलीज कर दिया है। गाने 'हम आए हैं' में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की सिजलिंग केमिस्ट्री आग लगा देने वाली नजर आ रही है। अभी तो गाने का टीजर रिलीज किया गया है। पूरा गाना और भी जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि टाइगर और कृति दोनों कमाल के डांसर हैं।

बुधवार को गाने का टीजर जारी किया गया है। पूरा गाना 5 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। गाने की झलक धमाकेदार है, जो दर्शकों के सामने कुछ नया लाने का दावा करती है। फिल्म के इस गाने में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री नजर आ रही है। गणपत के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में है। गणपत, दशहरा के मौके पर 20 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भी रिलीज की जाएगी।