Breaking News

चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |   जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के बयान को सोशल मीडिया पर किया पोस्ट     |   पीएम मोदी के आमंत्रण पर 17-19 फरवरी तक भारत दौरे पर आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों     |   बांग्लादेश: आम चुनाव से पहले आज शाम देश को संबोधित करेंगे अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस     |   MP सरकार का बड़ा फैसला, तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी     |  

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को किया इग्नोर

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी कभी बॉलीवुड के पावर कपल्स कहे जाते थे। लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिली। अब हाल ही में लंबे वक्त बाद दोनों का आमना- सामना हुआ है। जहां टाइगर, दिशा को थोड़ा इग्नोर करते हुए नजर आए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे है। अब हाल ही में दोनों एक इवेंट में पहुंचे। इवेंट में अक्षय कुमार पहले ही वाणी कपूर और दिशा पाटनी के साथ बैठे थे। जब वहां टाइगर पहुंचे, तो अक्षय को गले लगाया इसके बाद वाणी कपूर से भी गले लगकर मिले और आखिर में दिशा पाटनी को हक किया। इसके बाद दिशा ने उन्हें अपने बगल में बैठने के लिए कहा, लेकिन टाइगर इधर- उधर देखने लगे। हाथ पकड़ते हुए दिशा ने दोबारा बैठने का इशारा किया, लेकिन टाइगर ने कोई रिस्पांस नहीं दिया और आखिर में वो अक्षय कुमार के बगल में जाकर बैठ गए।