Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

इस हॉलीवुड स्टार को मिलेगा सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, अनुराग ठाकुर ने किया एलान

सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय (MIB) की मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर एक बड़ा एलान किया है। अगामी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2023 (IFFI 2023) को मद्देनजर रखते हुए अनुराग ने एक बड़ी घोषणा की है। इस एलान के तहत के अनुराग ने हॉलीवुड सुपरस्टार माइकल डगलस को सत्यजीत रे एक्सीलेंस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स देने की सूचना सामने रखी है।

नेशनल सिनेमा डे के खास अवसर पर अनुराग ठाकुर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है। इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा है- ''मुझे ये बताते हुए काफी हर्ष महसूस हो रहा है कि आने वाले 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल गोवा के दौरान हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार माइकल डगलस को सत्यजीत रे एक्सीलेंस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स के विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।