Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

खत्म होने वाला है द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा का हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' शुरू होते ही खत्म होने की कगार पर है। इस शो ने 30 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी। 

पहले ही एपिसोड से इस शो ने लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। लेकिन अब फैंस के लिए इस शो से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सभी नाखुश हैं।

दरअसल कपिल का ये शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। शो के वन ऑफ द कॉमेडियन कीकू शारदा ने कन्फर्म किया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ऑफ एयर हो रहा है। उन्होंने कहा कि 13 एपिसोड शूट हो चुके हैं और अब ये सीजन खत्म होने वाला है।