Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को फिर से रिलीज किया गया

सिनेमाघरों में शुक्रवार को 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म "अंदाज़ अपना अपना" को नए अंदाज के साथ फिर से रिलीज कर दिया गया है। निर्माताओं ने कहा है कि दिवंगत विनय सिन्हा के परिवार के लिए ये फिल्म एक भावनात्मक यात्रा रही है, जिन्होंने 1994 में इस फिल्म का निर्माण किया था।

दिवंगत विनय सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा के मुताबिक, आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और परेश रावल अभिनीत इस फिल्म को प्रसिद्ध और अग्रणी प्रसाद फिल्म लैब्स में 5.1 डॉल्बी सराउंड साउंड के साथ 4K में रीमास्टर किया गया है।

प्रीति ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा "फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को फिर से बहाल करना और फिर से रिलीज़ करना हमारे परिवार के लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है। फिर से हुई ये रिलीज़ मेरे पिता को श्रद्धांजलि है और ये उनकी सोच और विरासत का सम्मान करती है। हमने फिल्म के अलावा शुरुआती क्रेडिट में फिल्म के मूल म्यूजिक एल्बम से एक अनपिक्चर्ड गीत जोड़ा है।"

"अंदाज़ अपना अपना" की ऑरिजिनल पिक्चर और साउंड निगेटिव को विनय सिन्हा ने 1994 में इसकी शुरुआती रिलीज़ के बाद से ही सावधानीपूर्वक संग्रहीत और संरक्षित किया हुआ था। निर्माता के परिवार ने कहा कि फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ करने का विचार सलमान से बातचीत के दौरान आया था, जहां उन्होंने उन्हें फिल्म को फिर से रिस्टोर करने और सिनेमाघरों में इसे फिर से रिलीज़ करने का सुझाव दिया था।

विनय सिन्हा के पोते श्रेय ओबेरॉय ने पूरी ग्रेडिंग और बहाली प्रक्रिया की देखरेख में अहम भूमिका निभाई, उन्होंने कहा कि "अंदाज़ अपना अपना" को फिर से स्क्रीन पर चमकाने के लिए बहुत प्रयास और सटीकता की आवश्यकता थी। ऑडियो रिस्टोरेशन प्रोसेस ने चुनौतियों का एक खास सेट तैयार किया है। ऑरिजिनल साउंड निगेटिव में केवल मिक्सड मोनो ट्रैक हैं, जिसमें कोई आईसोलेटिड स्टेम या मल्टीट्रैक एलिमेंट मौजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि फाइनल साउंड मिक्स की समीक्षा और अप्रूवल "अंदाज़ अपना अपना" के ऑरिजिनल साउंड डिज़ाइनर राकेश रंजन ने किया था। सिन्हा के परिवार के मुताबिक, फिल्म के सिनेमेटोग्राफर ईश्वर बिदरी के चले जाने के बाद, उन्होंने वरिष्ठ फोटोग्राफी निदेशक सुनील पटेल को कलर ग्रेडिंग प्रक्रिया की देखरेख का काम सौंपा।

परिवार ने कहा कि कलर करेक्शन को तकनीकी सटीकता और कलात्मक संवेदनशीलता दोनों के साथ पूरा किया गया है, जिससे दृश्यों में नई जान आ गई और साथ ही ऑरिजिनल वॉयस और पुरानी यादों को बनाए रखा गया, जिसे प्रशंसक दशकों से संजोए हुए हैं। फिल्म का वितरण सिनेपोलिस इंडिया द्वारा किया गया है और इसे पूरे भारत में सभी थिएटर सीरीज में दोबारा से रिलीज किया गया है।