Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'थैंक्यू फॉर कमिंग'

'थैंक्यू फॉर कमिंग' ने अपने सब्जेक्ट को लेकर काफी चर्चा बटोरी थी। फिल्म में भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शहनाज गिल लीड रोल में है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है।

'थैंक्यू फॉर कमिंग' कुछ हफ्ते पहले अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुक्रवार को अब फिल्म ओटीटी पर आ गई है।

थैंक्यू फॉर कमिंग' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई है। 1 दिसंबर को प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट शेयर करते हुए स्ट्रीमिंग की जानकारी दी है। 'थैंक्यू फॉर कमिंग' एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है, रिलीज के वक्त भी फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।