Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' का टीजर रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म ‘लाल सलाम’ का टीजर दिवाली पर रिलीज हुआ। इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म के जरिए रजनीकांत एक बेहद खास मैसेज देते नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो कभी एक साथ क्रिकेट खेला करते थे। अचानक एक दिन दोनों के बीच धर्म की दीवार आ जाती है।

दो मिनट के इस टीजर की शुरुआत एक क्रिकेट ग्राउंड से होती है जहां एक मैच चल रहा है। कमेंटेटर अनाउंस करता है कि यह सिर्फ एक खेल नहीं, युद्ध है। मैच के बीच ही दंगे भड़क जाते हैं और क्रिकेटर्स आपस में लड़ते हुए दिखाई देते हैं।

टीजर में रजीनकांत कार से ग्रैंड एंट्री करते हैं और गुंडों की पिटाई करते हैं। टीजर में उनका एक डायलॉग भी है जिसमें वो कहते हैं, ‘आपने खेल के साथ धर्म मिला दिया है। आपने लोगों के दिमाग में जहर भर दिया है।’