Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |   देश की एनर्जी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: HPCL     |   भारत में रिफ्यूलिंग करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक्साइज-कस्टम ड्यूटी से छूट मिली     |   इजरायल ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन साइट्स-एयर डिफेंस सिस्टम पर अटैक किया     |   EC पर भड़के केरल के सीएम पिनराई विजयन, सत्ताधारी दल की मुहर वाले सर्कुलर मामले में लिखा पत्र     |  

Pushpa 2 Tragedy: 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़

हैदराबाद में दिलसुखनगर के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।

दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) अपने पति भास्कर और अपने दो बच्चों श्री तेज (9) और सांविका (7) के साथ थियेटर आई थीं। फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन के थिएटर में पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी।

इसी दौरान भगदड़ में रेवती और उनका बेटा श्री तेज बेहोश हो गए। पुलिस उन्हें फौरन विद्यानगर के दुर्गा बाई देशमुख अस्पताल ले गई, जहां रेवती को मृत घोषित कर दिया गया। उनके बेटे श्री तेज को बेहतर इलाज के लिए किम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।