Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में कथित शूटर और उसके साथी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक दोनों आरोपितों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भुज से पकड़ा हैं, दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। गिरफ्तार लोगों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई। रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी।