Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

दशहरा पर शाहिद कपूर ने नई फिल्म को लेकर किया बड़ा एलान

इस साल की शुरुआत में वेब सीरीज 'फर्जी' से फैंस के दिलों को जीतने वाले शाहिद की अगली फिल्म क लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही हैं। इस बीच अब दशहरा के पावन पर्व ने खुद शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म देवा का एलान कर दिया है। नई फिल्म की घोषणा के साथ-साथ 'कबीर सिंह' मूवी एक्टर ने फर्स्ट लुक और रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

हाल ही में शाहिद कपूर ने नया लुक अपनाया है। फैंस को इस बात की भनक तो लग गई थी कि शाहिद का ये नया लुक किसी अगली फिल्म के लिए होने वाला है। अब इस शाहिद कपूर ने इस बात की पुष्टि खुद ही कर दी है। दशहरा के दिन शाहिद कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'देवा' का एलान किया है।

इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की अहम जानकारी दी है। शाहिद के मुताबिक उनकी 'देवा' अगले साल दशहरा 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'देवा' के इस फर्स्ट लुक में आप देख सकते हैं कि शाहिद शॉर्ट हेयर कट, सनग्लासेज और हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहे हैं।