Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

सरदार उधम को मिले 5 नेशनल अवॉर्ड, सेरेमनी में क्यों नहीं पहुंचे शूजित

मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। शूजित सरकार निर्देशित सरदार उधम को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये। इस अहम मौके पर अपनी गैरहाजिरी के लिए शूजित ने अफसोस जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी। 

क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक में विक्की कौशल ने शीर्षक किरदार निभाया था, जिसके लिए उनकी काफी सराहना हुई थी। फिल्म को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट ऑडियोग्राफी, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये गये। 

शूजित सरकार अपने अगले प्रोजेक्ट फिलहाल अमेरिका में हैं। उन्होंने इस जीत पर कहा- नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में ना पहुंचने का बहुत अफसोस है। हालांकि, हमारे सारे नेशनल अवॉर्ड विजेता मंच पर मौजूद रहे। मैं अपने निर्माताओं, रॉनी, शील और पूरी टीम का शुक्रिया अदा करता हूं।