Breaking News

बारामूला के पट्टन में मस्जिद में भीषण आग, पूरी इमारत जलकर राख     |   बिरसा मुंडा जयंती पर PM मोदी ने किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं     |   दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की मांग 5 गुना बढ़ी, GST कटौती के लिए CTI ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी     |   अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, दो महीने बाद 6 डॉलर प्रति गैलन से नीचे आई कीमत     |   हमास को बड़ा झटका, इजरायली हमले में सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस ढेर     |  

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ इस दिन होगी रिलीज

Vadh 2:  संजय मिश्रा और नीना गुप्ता द्वारा अभिनीत फिल्म “वध 2” छह फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है, जोकि फिल्म 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म “वध” का आध्यात्मिक सीक्वल है। इसमें भी मिश्रा और गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग है।

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें फिल्म का पोस्टर था। इसके कैप्शन में लिखा था, “वध 2 सिनेमाघरों में छह फरवरी 2026।”

संधू ने एक बयान में कहा, “मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ‘वध 2’ छह फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हमने एक ऐसी कहानी गढ़ने में जी-जान लगा दी जो मनोरंजक और विचारोत्तेजक है। मैं, लव और अंकुर का आभारी हूं कि उन्होंने इस फिल्म के संवाद पर भरोसा किया। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक फिल्म का अनुभव करें। फिल्म में मिलते हैं…. क्योंकि कहानी अभी बाकी है।”

रंजन ने कहा, ” ‘वध’ की खूबसूरती इस बात में है कि ये आम लोगों के भरोसे को दिखाती है जो मुश्किल परिस्थितियों से गुजरते हैं और विवेक और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करते हैं। ‘वध 2’ के साथ, जसपाल इस तलाश को कई कदम और आगे ले जाते हैं। ये एक रोमांचक और विचारोत्तेजक कहानी है जो वाकई खास है। हम उत्साहित हैं कि दर्शक छह फरवरी से बड़े पर्दे पर इसे देख सकेंगे।”

गर्ग ने कहा, “‘वध’ को मिले निरंतर प्यार ने हमें ऐसी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया है जो न केवल दर्शकों से जुड़ती हैं बल्कि लव फिल्म्स के क्षितिज को भी व्यापक बनाती हैं। “वध 2” के साथ हमें ये देखकर गर्व हो रहा है कि ये दुनिया एक ऐसी दिशा में आगे बढ़ रही है जो प्रभावशाली और सार्थक कहानियों को दिखाती है। हमें उम्मीद है कि दर्शक “वध 2″ को बड़े पर्दे पर देखकर आनंद लेंगे।”