Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

'टाइगर 3' की सफलता पर सलमान खान ने किया रिएक्ट

सलमान खान इन दिनों टाइगर 3 के साथ खबरों में बने हुए हैं। दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, वर्ल्ड कप ने फिल्म के बिजनेस को थोड़ा झटका दिया, जिसका असर पर कमाई पर पड़ा। अब सलमान खान ने फिल्म के बिजनेस को लेकर रिएक्ट किया है।

टाइगर 3 यश राज फिल्म्स की सुपरहिट स्पाई फ्रेंचाइजी की फिल्म है। पिछली दो फिल्में एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ऐसे में टाइगर 3 से भी ऐसा ही उम्मीद की जा रही थी।

टाइगर 3 का कलेक्शन पिछले कुछ दिनों से गिरता जा रहा है। हालांकि, फिल्म ने ओपनिंग शानदार की थी। फिल्म को लेकर सलमान खान ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा, "जब फिल्म रिलीज हुई उस वक्त वर्ल्ड कप चल रहा था, दिवाली थी। मुझे लगा उस वक्त लोग की दिलचस्पी फेस्टिवल और मैच में होगी और थी भी। बावजूद इसके हमारे जो नंबर आए है, वो बड़े कमाल के है।"